Advertisement

B.Tech कोर्स क्या है? Polytechnic के बाद B.Tech कैसे करें ?

दोस्तों जैसा कि हम जानते हैं कि शिक्षा एक ऐसा हथियार है जो दुनिया को बादल सकता है। इसलिए आज हम बात कर रहे हैं शिक्षा के ऊपर। जैसा कि हम जानते हैं 10th के बाद 12th होता है जो आसानी से समझ आ जाती है लेकिन 12th के बाद हमें कौन सा कोर्स करना चाहिए इसे चुनने में हम दिक्कत होती है जिसके बाद हम किसी शिक्षात्मक सलाहकार के पास जाते हैं और वो हमें बताते हैं कि हम किस कोर्स में एडमिशन लेना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि 12th के बाद B.Tech कोर्स क्या होता है?  What is B.Tech course in hindi.


B.Tech कोर्स क्या होता है? (What is B.tech course in hindi)

B.Tech एक प्रकार का इंजीनियरिंग कोर्स है जो चार सालोंं (4 Years) का होता है। इसका फुल फॉर्म Bachelor of Technology होता है। इसे अंडरग्रेजुएट अकाडेमी इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स के नाम से भी जाना जाता है। B.Tech कोर्स हम किसी भी प्राइवेट या सरकारी यूनिवर्सिटी या कॉलेज से कर सकते हैं बस प्राइवेट कॉलेज सरकारी मान्य्ता प्राप्त होना चाहिए।

B.Tech कोर्स के अंदर आपको बहुत सारी ब्रांच देखने को मिल जाएगा जिसमें आप अपनी रुचि के अनुसार आप एडमिशन ले सकते हैं। आप जिस फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते है उस ब्रांच में एडमिशन ले और अपनी पढ़ाई को आगे बदाये। चलिए जानते हैं कि B.Tech कोर्स के कौन - कौन से ब्रांच होते हैं जिसमें आप एडमिशन ले सकते है

B.Tech Engineering Course निम्नलिखित है

Ø  Mechanical Engineering

Ø  Civil Engineering

Ø  Electrical Engineering

Ø  Computer Science Engineering

Ø  Chemical Engineering

Ø  Petroleum Engineering

Ø  Electrical and Electronics Engineering

Ø  Aeronautical Engineering etc.


What is full form of B.Tech? B.Tech का फुल फॉर्म क्या है?

B.Tech का फुल फॉर्म "Bachelor Of Technology" होता है।


चलिए दोस्तों अब हम बात करते है कि अगर आपने Polytechnic या Diploma कर लिया है तो उसके बाद B.Tech में एडमिशन कैसे ले। 

Polytechnic या Diploma की बाद B.Tech में एडमिशन कैसे ले?

Polytechnic या Diploma करने के बाद आप आसानी से B.Tech में एडमिशन ले सकते हैं। अगर आप सरकारी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहते है तो आपको Entrance examination देना होगा।और अगर प्राइवेट यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना है तो बिना Entrance examination के ही है जाएगा। यानी की आप Lateral Entry की परीक्षा देकर आप सीधे B.Tech में एडमिशन ले सकते हैं। और या तो Engineering Entrance Exam को अच्छे नंबर लाकर भी B.Tech में एडमिशन ले सकते हैं।

 

Lateral Entry Exam For B.Tech Admission

Diploma या Polytechnic करने के बाद अगर आप B.Tech करने की सोच रहे हैं तो आप Lateral Entry Exam में अच्छे नंबर से पास होकर आप सीधा B.Tech में एडमिशन पा सकते हैं। अगर आप lateral entry करते है तो आप B.Tech के डायरेक्ट 2nd year में चलें जाते हैं।

इस तरह की परीक्षा राज स्तरिये होती है अगर आप इस एग्जाम में अच्छे नंबर लाते हैं तो आपको नंबर की अनुसार कॉलेज छयन् करने का मौका मिलेगा। आपको बता दे की IIT College में Lateral Entry का कोई भी सीट खाली नहीं रहता है। लेकिन आप Engineering college में एडमिशन आसानी से मिल जाती है।तो चलिए जानते हैं कुछ Lateral Entry Exam की सुची

Lateral Entry Exam

Ø  Punjab Technical University Entrance

Ø  West Bengal University Joint Entrance Exam

Ø  Uttar pradesh State Entrance Exam

Ø  Delhi Technical University Entrance Exam

Ø  Utrakhand Technical University

Ø  DTU Delhi

Ø  Govt. College of Engineering, Kannur

Ø  Institute of Instrumentation Engg. K.U. Kurukshetra

इन  सब यूनिवर्सिटी के Entrance Exam देकर आप B.Tech में Lateral Entry कर सकते हैं।  तो चलिये अब जानते हैं कि B.Tech में एडमिशन की लिए कौन सा Entrance Exam देना होता है।



Engineering Entrance Exam For B.Tech Admission

B.Tech में एडमिशन लेने के लिए आपको JEE या अन्य राज स्तरिये एग्जाम देना होगा और आपको जितने अच्छे नंबर होंगे उत्ने ही अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिलेगा। लेकिन अगर आप प्राइवेट कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहते है तो आप डायरेक्ट भी ले सकते हैं। अगर आपने 12th पास किया हुआ है तो आपको किसी भी प्राइवेट यूनिवर्सिटी के B.Tech कोर्स में एडमिशन मिल जाएगा। 

अगर आपने entrance exam देकर या 12th पास करके B.Tech में एडमिशन लेते है तो आप B.Tech के 1st year एडमिशन होगा।

और अगर आप IIT या NIT College में एडमिशन लेना चाहते है तो आपको JEE में अच्छे नंबर स्कोर करने पड़ेंगे। क्योकि IIT या NIT College में एडमिशन पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है।



Diploma या Polytechnic या 12th के बाद B.Tech  में एडमिशन के लिए कॉलेज

दोस्तों अगर आप डिप्लोमा या polytechnic या 12th के बाद B.Tech करना चाहते है तो आप नीचे दिए गए कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले सकते हैं।इसमें हम इंडिया के कुछ कॉलेज या यूनिवर्सिटी को लिख रहा हु जो मेरे नज़र में अच्छे  हैं।

Ø  Chandigrh University, Chandigrh

Ø  Guru Nanak Dev Engineering College, Ludhiana

Ø  Punjabi University, Patiaala

Ø  Lovely Professional University

Ø  Desh Bhagya University

Ø  Amity university

Ø  MIT University

Ø  Supaul Engineering College, Bihar

Ø   IIT BHU Varanasi

Ø  NIT Kurukshetra


अगर आप इन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने जा रहे हैं तो आप भी इन कॉलेज के बारे में सही तरीके से जानकारी ले ले। उसके बाद ही एडमिशन करवाये। अगर आपको कुछ यूनिवर्सिटी के बारे में या एडमिशन या फीस के बारे में जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं। हम आपको सहय्ता जरूर करेंगे।

चलिए दोस्तों अब हम बात करते है इंजीनियरिंग करने के बाद जॉब में सैलेरी  कितनी होती है।

B.Tech Engineer की सैलरी कितनी होती है?

B.Tech करने के बाद आपको तिन रास्ते मिलते हैं पहला की आप सरकारी नौकरी करलो, दुसरा की प्राइवेट जॉब कर लो और तिसरा की अपना बिज़नेस करो। अगर हम बात करे की सरकारी नौकरी में कितना वेतन मिलता है तो जवाब है 35000 से 40000 तक ये वेतन समय के साथ increase हो जाता है और अगर प्राइवेट जॉब की सैलरी की बात करे तो यह 20000 - 25000 से शुरू होती है और समय से साथ इन्क्रीज़ हो जाता है।


Conclusion

मेरे प्यारे दोस्तो आज के इस लेख  "B.Tech कोर्स क्या है? Polytechnic के बाद B.Tech कैसे करें?" में आपने जाना की डिप्लोमा करने बाद B.Tech में एडमिशन कैसे लेते है और भी बहुत कुछ। यानी की B.Tech में एडमिशन से लेकर कॉलेज, जॉब और सैलेरी के बारे में सब कुछ जाना। मूझे उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट बहुत ही पसंद आया होगा।अगर यह पोस्ट पसंद आया है तो आप अपने परिचित के साथ भी साझा करे।

धन्यवाद।।


No comments

Powered by Blogger.